रोटी और संबंध
🌺 रोटी और संबंध 🌺 इसे ⬆️⬆️ कौन नहीं पहचानता ? यह है रोटी ; यही तो वह कारण है; जिसके लिए हम और आप दिन रात परिश्रम करते हैं । वैसे देखा जाए यह रोटी यूं ही मिल जाती तो हम और आप कोई काम ही नहीं करते। किसी तरह का कष्ट नहीं करते, जीवन में परिश्रम नहीं करते। वैसे एक बात तो है रोटी केवल भूख ही नहीं मिटाती बल्कि जीवन की एक बड़ी सीख दे जाती है। अब तनिक सोचिए कि रोटी आपको स्वादिष्ट तभी लगेगी या रोटी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी तभी होगी जब यह दोनों तरफ से ठीक तरह से सेकी जाए। हमारे जीवन में संबंध भी कुछ इसी प्रकार होते हैं; यदि दोनों ओर से अच्छी तरह से निभाएं जाए तभी आपको आनंद देती है। इसलिए केवल पाने के लिए आतुर ना रहे लौटाने में भी विश्वास रखें ; क्योंकि एक संबंध में जब दोनों ओर से प्रेम होगा, दोनों तरफ से करुणा होगी , कुछ करने की चाह होगी तभी वह संबंध आपको जीवन में आनंद देगा। तो जब-जब रोटी खाएं तो यह याद रखें कि आपको अपने संबंधों को भी इसी प्रकार मधुर बनाना है।