भारत क्यों महान है ? / मेरा भारत महान

भारत क्यों महान है ?



क्या इसलिए कि हम आने वाले दिनों में चाइना की जनसंख्या से भी आगे निकल जाएंगे? .. क्या इसलिए कि आज भी भारत के लाखों परिवार गरीबी मैं जी रहे हैं ..?
 नहीं..
सारी दुनिया एक परिवार है.. वसुदेव कुटुंबकम
ऐसी संस्कृति, सभ्यता वाला हमारा देश जो हम सबके सीने में धड़कता हुआ हिस्सा है, उसी का तो यह सारा किस्सा है। भारत की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है। यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह भारत देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है। भारत देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं।

  हम उस देश के वासी हैं जहां अव्यवस्था में भी व्यवस्था है , और हमारा मंगलयान किसी विदेशी फिल्म के बनने से भी सस्ता है । अपने पहले ही प्रयास में मंगल तक पहुंचने वाला देश भारत है । एक वो दिन था जब 1963 में हमारे पहले रॉकेट को एक साइकिल पर लाया गया था और आज इसरो विश्व के सबसे सफल अंतरिक्ष संगठनों में से एक है ।

 वो क्या है ना अंदाजा सिर्फ ताकत का लगाया जा सकता है हौसलों का नहीं , और बात जब खेलों की होती है हौसले के साथ जुनून और पागलपन भी बेशुमार होता है ; क्योंकि कबड्डी के सारे कप भारत ने जीते हैं। मैरीकॉम मुक्केबाजी में विश्व चैंपियन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज है। 21 दिनों में 6 गोल्ड मेडल जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं । यह तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो अभी बाकी है ।
भारत से कोई भी देश अधिक विविध नहीं है। रंगों का देश जहां हर दिन त्यौहार है हमारी कला संस्कृति सभ्यता इतनी समृद्ध शाली है कि आज से 5000 साल पूर्व जब विश्व के अधिकतर लोग खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रहे थे तब भारत में सिंधु घाटी अपने उन्नति के शिखर पर थी ।

ऋग्वेद विश्व का सबसे प्राचीन लिखित ग्रंथ है । भारतीय सभ्यता ने आज से कई हजार वर्ष पूर्व पॉइंट , जीरो  नंबर सिस्टम , दिशा , कैलेंडर , नृत्य , गायन, वादन, और सभी कला में साथ-साथ ( धार्मिकता) ,खगोल विज्ञान , इंजीनियरिंग ,गणित ,खेती ,व्यापार, और मेडिकल साइंस का लिखित प्रमाणिक ज्ञान दिया है ।इस संसार की सबसे प्राचीन नगर भारत में है ।गोल्डन टेंपल दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला धार्मिक स्थल है जहां जाति धर्म वर्ग सबसे ऊपर उठकर 1 लाख लोगों को रोज श्रद्धा भाव से भोजन कराया जाता है ऐसा देश जहां 3,00,000 से भी ज्यादा मस्जिदे हैं। कुंभ मेला जहां पर दुनिया में सबसे अधिक लोग लगभग 15 करोड लोग इकट्ठे होते हैं उन्हें तीर्थ कराया जाता है और इसकी तस्वीरें अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती हैं। यहां मन को शांति देने वाले बुध के विचार हैं , जीसस की प्रेयर है , वाहेगुरु का अरदास है ; रहीम की खीर है ,राम का प्रसाद है । अनेकता में एकता की इससे बेहतरीन झलक शायद ही कहीं होगी ।

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल है। बच्चो की संख्या के मामले में ये स्कूल सबसे बड़ा है। इस स्कूल में करीब 55 बजार बच्चे पढ़ते हैं । विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड , तैरता पोस्ट ऑफिस, दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज दुनिया का सबसे पहला हॉस्पिटल ट्रेन; वैसे ट्रेन से याद आया भारत में जितने लोग 1 दिन में रेलवे में सफर करते हैं उतनी तो आस्ट्रेलिया की आबादी है । आधे से कुछ ज्यादा, पूरे से कुछ कम जो लाखों में एक होते हैं वही हैं हम । दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं दुनिया का सबसे बड़ा मसालों का उत्पादक देश है । भारत जहां विश्व की 25% दालों का उत्पादन किया जाता है और यह किस्सा नहीं कहानी है जो पूरी दुनिया को सुनानी है । एशिया का सबसे धनी व्यक्ति और विश्व का 18वां सबसे धनी व्यक्ति मुकेश धीरूभाई अंबानी है । गूगल का सीईओ सुंदर पिचाई माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ सत्या नडेला मास्टर कार्ड का सीईओ अजय पाल सिंह बंगा पेप्सी की सीईओ इंदिरा नूई और भी बहुत कुछ भारत के हैं ।

अब जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां भारतीय सिनेमा जगत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाली इंडस्ट्री है । दुनिया के सबसे छोटे सेटेलाइट रूलर बाइनरी कोड से लेकर रेडियो वायरलेस कम्युनिकेशन तक उस देश की देन है, जहां जाति धर्म वेशभूषा बोली खान पान सब अलग -अलग है फिर भी सबका है सम्मान ; पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक सारा एक है हिंदुस्तान दुनिया की सबसे तेज सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मास्त्र और न्यूक्लियर पावर वाला देश जिसने अपने हजारों वर्षों के इतिहास में कभी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया वह इतिहास है भारत।

 वह देश जहां पर विश्व की सबसे अधिक युवा आबादी जिसका लाल लहू रंग है भारत । विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र जहां फरिश्ते आसमान में नहीं रहते जमीन ए हिंद में उन्हें जवान कहा जाता है। माइनस 53 डिग्री हड्डी जमाने वाली ठंड से लेकर 52 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी सीमा की सुरक्षा करते हमारे जवान और मातृभूमि के लिए अपनी जान भी दे देते हैं वह जवान सैनिक है भारत।
ऐसा देश जिसे सिर्फ देश नहीं मां भारत मां समझा जाता है ऐसे अखंड भारत के नागरिक होने पर हमें गर्व होना चाहिए जो इस देश को महान देश बनातीं है ।
"जिसकी सुहानी सुबह और सुहानी शाम है .
हर दर्द वो सह गया ,पर आज भी मेरा भारत महान है। “

हर एक सवाल अपने पाठकों से भी...
भारत अब तक विकसित देश क्यों नहीं बन पाया ?
अपने जवाब कमेंट बॉक्स में दें


देशभक्ति शायरी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
👇।
https://www.hindisoch.com/desh-bhakti-shayari/

सफलता के लिए लगातार सीखें । (प्रेरक/प्रसंग)
👇
https://abhi07m.blogspot.com/2020/05/blog-post_2.html

Comments

Popular posts from this blog

एक शिक्षक के रूप में मेरी भूमिका और मेरे दायित्व..

मेरे छात्र, मेरा गर्व: यादों और उपलब्धियों की कहानी

ख्वाहिशें